Monday, June 1, 2009

परंपरागत खेती से हटकर उपजा रहे अंजीर......

गोपालगंज के किसानों ने अब परंपरागत खेती से हटकर कुछ नया करने की ठानी है। इसी का नायाब नमूना है अंजीर की खेती। जुनून ऐसा कि इसके पौधे को नाइजीरिया से लाया गया और इसे बड़े पैमाने पर खेती करने की तैयारी चल रही है।
60 वर्षीय गोपालगंज जिले के राजापट्टी कोठी के किसान शौकत। अपने अंजीर की खेती को निहार रहे हैं। पेड़ में अंजीर के बहुतायत फलों को देखकर जहां शौकत बहुत खुश हैं। वहीं आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पौधे को देखकर आप भी चैंक गए न! जी हां पहले तो आप अंजीर को बाजार से खरीदकर खाते थे। इसके पौधे को नहीं देखा था। लेकिन अब अंजीर की खेती अपने गांव कस्बों में भी देखने को मिलेगा। शौकत के इस पहल के बाद आस-पास के किसानों में भी जागृति आयी है।
पहले देश के पूणे, लखनउ और नासिक में हीं अंजीर की खेती हुआ करती थी। लेकिन अब गोपालगंज के राजापट्टी में भी बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा। शौकत की इस पहल से लोगों में इसके प्रति लगाव बढ़ा है। अब अंजीर की खेती के गुर सीखने के लिए किसान शौकत के पास आने लगे हैं। इसकी खेती में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसान अपनी परंपरागत खेती से हटकर नायाब खेती को अपनाने का मन बना चुके हैं। घरेलू नुस्खे में भी इसका बहुत महत्व होता है।
देखना ये है कि प्रदेश सरकार जहां किसानों के क्राप डायवर्सिफिकेशन के कई कार्यक्रम चला रही है। वहीं शैाकत जैसे किसान का भी नायाब फार्मूला कितना कारगर साबित होगा। ये तो आने वाला वक्त हीं बताएगा।

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
HIMMAT SE KAM LOGE TO ZMANA V SATH DEGA...HO GAYE KAMYAB TO BCHACHA-BCHCHA V NAM LEGA.....MAI EK BAHTE HWA KA JHOKA HU JO BITE PAL YAD DILAUNGA...HMESHA SE CHAHT HAI KI KUCHH NYA KAR GUZRNE KI...MAI DUNIA KI BHID ME KHONA NHI CHAHTA....