छात्रों को भी साइकिल
सूबे के सरकार ने एक अहम फैसला लिया। पहले दिए जाते थे केवल लड़कियों को साइकिल अब दिए जाएंगे छात्रों को भी साइकिल। इसकेा लेकर शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक कि गई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है।
वर्ष 2009-10 में पढ़ रहे सरकारी और सरकार से अनुदानित स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलेगी। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बैठक में दी। बताया कि करीब आठ लाख छात्र-छात्राओं में लड़कों की संख्या पांच लाख है। इन्हें साइकिल देने में 160 करोड़ रूपये खर्च आने की संभावना है। जबकि पहले केवल छात्राओं को हीं साइकिल दिए जाते थे।
पांच घंटे तक चले इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए चल रही सभी योजनाओं का जायजा लिया। इसके अलावे उन्होंने बुनियादी स्कूल, शिक्षक नियुक्ति, बालिका साइकिल वितरण, स्कल भव निर्माण, स्कूलों के अपग्रेडेशन पर चर्चा हुई। रोजगार परक
शिक्षा के साथ हीं 391 बुनियादी स्कूलों को पलस टू के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मुहर लग गई।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए हर कदम कहां तक कारगर होंगे। यह तो आने वाला समय हीं बताएगा।
No comments:
Post a Comment