कर्मचारी दरबार लगाएंगे
सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार चला रखा है। ऐसा ही दरबार कलेक्टर लोग भी लगाते हैं। लेकिन पटना के कलेक्टर ने सरकारी योजना से एक कदम आगे निकलते हुए एक नया दरबार शुरू किया है, जिसकी चर्चा जोरों पर है।
बाढ़ के सरकारी स्कूल के कर्मचारी राकेश सिंह पिछले कुछ महीनों से अपने खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं । हालत इ हैं कि इलाज के चक्कर में छुटटी तो खत्म होइये गयी है मेडिकल का पैसा भी फंसा हुआ है। रोजेरोज घर यानी पटना से बाढ आने जाने में परेशानी भी होती है सेा अलग। लेकिन अब कलेक्टर साहेब के ई फैसले से राकेश को उम्मीद की किरण दिखने लगी है।
दरअसल पटना के कलेक्टर अब जनता दरबार की तरह कर्मचारी दरबार लगायेंगे। इसमें डीएम जिले के सरकारी कर्मचारियों से रूबरू होंगे और उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। राकेश भी इसी खबर से राहत महसूस कर रहे हैं।
बाइट राकेश सिंह, सरकारी कर्मचारी
आम जनता की तर्ज पर कर्मचारियों को समस्याओं से निजात दिलाने का एडमिनिस्ट्रेषन की ई कोषिष तारीफ के लायक है।
No comments:
Post a Comment