केंन्द्र का तोहफा
भारत सरकार ने झारखंड को तोहफा देने का मन बना लिया है। चैथी इंडियन रिजर्व बटालियन झारखंड में होगी। जिसका मुख्यालय पलामू में होगा। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल जाने के बाद झारखंड के गृह विभाग ने इस बावत अधिसूचना जारी की दी है। सरकार के इस तोहफे से झारखंड को काफी फायदा होगा। एक तरफ जहां राज्य में उग्रवाद पर लगाम कसी जा सकेगी तो वहीं रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इस काम में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। बटालियन में दो कंपनी यानि तकरीबन 200 जवानों को कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। बटालियन के संसाधनों पर करीब करीब 6 करोड़ खर्च किये जाएंगे, जिनमें जीप और हथियार भी शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment