शादी से इंकार
जमुई-खैरा थाना पर गुस्साए ग्रामीणों और लड़की के परिजनों नें जमकर पथराव किया। ये मामला उस वक्त का है जब धनबाद से एक बारात खैरा पहुंची और जब जयमाल का रस्म शुरू हुआ तो दुल्हा दिनेश रजक ने ये कहकर लड़की डेजी कुमारी को धकेल दिया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके बाद लड़की के पिता लड़के वालों से दहेज में दिया हुआ पैसा वापस मांगने लगे। मगर लड़का के पिता पैसा नहीं देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मेरा लड़का पागल है। मामला बहुत बिगड़ जाने पर लड़की वालों ने पुलिस का सहारा लिया और एसपी से सम्पर्क किए। मौके पर पहुंची पुलिस लड़का को गिरफ्तार करके ले गई। ग्रामीण और लड़की वाले इस बात से नाराज हैं कि पुलिस मामले का छानबीन किए बगैर ही लड़का को गिरफ्तार कर ले गई और दहेज में दिया गया पैसा भी वापस नहीं कराई।
No comments:
Post a Comment