बदलेगी पार्क की सूरत
भाग दौड़ की जिन्दगी में हर लोग चाहता है कि वह फुरसत के क्षण कहीं सुकून से बिताये। ऐसा हीं एक पार्क है पटना सिटी का गांधी सरोवर पार्क। जिसके दिन अब बदलेंगे। सरकार इसको सजाने में करोड़ो रूपये खर्च कर रही है। जहां लोग चैन के कुछ पल समय बिता सकेंगे।
पटना सिटी का गांधी सरोवर पार्क जो मंगल तालाब के किनारे बना हुआ है। लेकिन कुछ दिनों से इसकी हालत बहुते खराब हो गई थी। ई देखिए जगह-जगह अभी गंदगी फैली है तो दूसरी तरफ इसके सजावट के लिए यहां सामान गिरने लगे इस पार्क में स्टेडियम, मुक्ताकाश मंच कार पार्किंग, कैफे प्लाजा, जाॅगिंग टैªक के साथ चारो ओर पीसीसी और आरसीसी का निर्माण चल रहा है। तो इसमे प्रवेश के लिए तीन भव्य गेट भी बनेंगे।
बताया जाता है कि इस सरोवर का उत्खनन 1876 में मैक क्रिंडल नाम के अंग्रेज अधिकारी ने कराया था। जिसमें प्राचीन पाटलिपुत्र के कुछ अवशेष भी मिले थे। बाद में इसका पटना के तत्कालीन मजिस्ट्रेट मैंगल्स टैंक ने इसका सौंदर्यीकरण कराया था। जिसको उन्हीं के नाम से जाना जाने लगा और आगे चलकर यहीं मंगल तालाब के रूप में मशहुर हुआ। आजादी के बाद इस तालाब का नाम गांधी सरोवर पार्क कर दिया गया
कभी पर्यटकों का मनमोहने वाला यह पार्क फिर एक बार अपने तेवर में लौटेगा। राज्य सरकार इसके विकास पर 6 करोड़ रूपये खर्च करेगी। यह आॅडिटोरियम 2010 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने के बाद एक बार फिर पर्यटकों का आना शुरू हो जाएगा। यह पटना सिटी के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है।
भीड़ भरे शहर में सैर सपाटे के लिए इससे बढ़िया जगह और कहां मिलेगा। अब देखना ये है कि इसके बनने के बाद कितना सहेज पाते हैं यहां के लोग यह तो आने वाला समय हीं बताएगा।
No comments:
Post a Comment