लड़कियों के बुलंद हौसले
लड़कियां युवकों से एक कदम आगे जाकर अपनी मेहनत और बुलंद हौसले का परिचय देते हुए इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अपना परचम लहरायी हैं। वहीं इनमे अब बीसीए और कंप्यूटर का क्रेज काफी बढ़ गया है।
पढ़ाई करती लड़कियों को देखिए। ये गोपालगंज में पिछले दो सालों से बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि 8 हजार से अधिक लड़कियां कंप्यूटर सीख रही हैं। यहां पढ़ाई के तरफ लगाव ने यह साबित कर दिया है कि इस जिले में लड़कों से किसी कदम पर लड़कियां पीछे नही रह गई हैं।
अपने भविष्य को लेकर चिंतित लड़कियां अब अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। इसके लिए वे हर संभव कोशिश भी कर रही हैें। निजी संस्थानों में मोटी रकम फी के नाम पर उगाही के बाद भी लड़कियां अपने कीमती समय को जाया नहीं जाने देना चाहती। पहले यहां बीसीए की बातें करना, वो भी इस क्षेत्र के लिए बेमानी लगता था। लेकिन समय के साथ इसके प्रति और भी रूझान बढ़ता हीं जा रहा है।
शहरों में लड़कियां लड़को से जहां पीछे नहीं हैं, वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों ने भी अपने जुनून और लगन के झंडे लहराकर खुद के हौसलों को साबित कर दिया है। जरूरत है इनकी प्रतिभा को वक्त के साथ संवारने की।
No comments:
Post a Comment