उल्टा लिखने की कला
कहते हैं जज्बा बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है। बस जरूरत है हिम्मत और लगन को बनाए रखने की। एक ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है पटना का रहने वाला दीपक ने जो किसी भी शब्द को उल्टा लिखता है। और वो भी बड़े आराम से।
नागपुर में इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा दीपक एगो और कला में मषहूर है। उ है उल्टा लिखने की कला। उल्टा लिखने की कला में माहिर दीपक एक मिनट में करीब पैंतालिस शब्द लिख सकता है। उ भी बड़े आराम से। अब दीपक को इंतजार है उस पल का जब लोग उसकी मेहनत की तारीफ करेंगे और उसका नाम लिम्का बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में शामिल हो सकेगा।
शुरू से ही जिंदगी में कुछ अलग करने की तमन्ना लिए दीपक को उल्टा लिखने का शौक बचपन से ही था। समय के साथ साथ उसकी मेहनत ने रंग दिखाना शुरू किया और उसी का नतीजा है कि दीपक आज सबका चहेता है। फिलहाल महात्मा गांधी की जीवनी के एक भाग को उल्टा लिख चुका दीपक उसे पूरा करने में लगा हुआ है। इस काम में उसे परिवार वालों की भी पूरी मदद मिल रही है।
दीपक आज हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी उल्टा लिखने की कला को सीखने में लगा है। उसे भरोसा है कि जल्दी ही वो संस्कृत और अंग्रेजी में भी उल्टा लिख सकेगा। अपनी मेहनत के दम पर दीपक ने आज वो करिष्मा कर दिखाया है जिसे पाने के लिए लोग तरसते हैं। उसे जरूरत है लोगों की मदद की जिसके दम पर वो आगे भी सफलता की सीढ़ी चढ़ सके।
No comments:
Post a Comment