Thursday, June 11, 2009

नया इतिहास

झारखंड से भले ही इस बार एक मंत्री और बिहार से फिलहाल एक भी मंत्री केन्द्रीय मंत्रिमंडल में न हो, फिर भी इन दोनों राज्यों ने केन्द्रीय राजनीति में एक नया इतिहास रच डाला है।
आज कड़िया मुंडा ने 15 वीं लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में काम- काज संभाल लिया है। मुंडा झारखंड के ख्ूांटी लोकसभा क्षेत्र से जीत कर आये हैैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा में अध्यक्ष बिहार से और उपाध्यक्ष झारखंड से आते हो। इन दोनो प्रदेषों ने नया इतिहास रच डाला है।
लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा आदिवासी समाज से आते हेेेेेैं। उन्होंने इस समाज को बेहतर बनाने के लिए हमेषा काम किया है। इसी तरह बिहार से आने वाली लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार दलित समाज से आती है। इस बार लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में ये बात भी खास है कि दोनों समाज के निचले तबके से ताल्लुक रखने वाले हैं।
लोकसभा के अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले इन दोनों पदों पर बिहार और झारखंड के लोगों के आसीन होने से इन दोनों प्रदेषों के बारे में लोगों की सोच में भी बदलाव आयेगा। साथ ही मंत्रियों के न होने या कम होने का गम भी इन दोनों प्रदेषों के लोग भूलकर नये इतिहास पर गर्व करेेंगे।

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
HIMMAT SE KAM LOGE TO ZMANA V SATH DEGA...HO GAYE KAMYAB TO BCHACHA-BCHCHA V NAM LEGA.....MAI EK BAHTE HWA KA JHOKA HU JO BITE PAL YAD DILAUNGA...HMESHA SE CHAHT HAI KI KUCHH NYA KAR GUZRNE KI...MAI DUNIA KI BHID ME KHONA NHI CHAHTA....