तीरंदाजी में झारखंड की लड़कियों की उड़ान
अब बात करते हैं तीरंदाजी के लिए चुनी गई तीरंदाजी प्रतियोगिता में अगर मन में लगन हो और कड़ी मेहनत की जाए तो मंजिल मिल ही जाती है। कुछ ऐसा ही लग रहा है तीरंदाजी प्रतियोगिता में को देखकर, जिन्हें अमेरिका में होने वाली विश्व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया है। धोनी के बाद झारखंड के लोगों की नजरें अब इन लड़कियों पर टिकी है।
सराइकेला की रहने वाली नीलम के घर में आज खुशी का माहौल है। इनके घर में बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। वजह है कि नीलम को अमेरिका में होने वाली विश्व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया है। इससे न सिर्फ नीलम बल्कि उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं।
नीलम के साथ और चार लड़कियों को अमेरिका जाने के लिए चुना गया है। झारखंड की मान बढ़ाने वाली इन लड़कियों का नाम संजय स्वासी, मंगल कुमार, आश्रिता कुमारी और बल्मय हंसदा है। ये लड़कियां तेरह से बीस जुलाई तक होने वाली विश्व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सलेक्शन कमिटी के सदस्यों को विश्वास है कि ये लड़कियां जरूर जीत कर आयेंगी।
यह पहला मौका है जब इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड से एक साथ पांच लड़कियां चुनी गई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के बाद इन पांचो लड़कियों के द्वारा खेलों के इन ऊंचाई को छूना झारखंड के लिए गौरव की बात है।
No comments:
Post a Comment