क्या होगा हिना का......
अब बात एक ऐसे शख्स की जो दो साल तक एक लड़की को शादी के नाम पर झांसा देता रहा। लेकिन जब शादी करने की बात आयी तो उसे ठुकरा दिया। दो साल तक ब्याहता की तरह साथ रहने के बाद भी ज्ञानप्रकाश ने हिना को नहीं अपनाया। ज्ञानप्रकाश की दूसरी शादी का जब हिना ने विरोध किया तो सब कुछ उलट पुलट हो गया।
2 साल तक ब्याहता की तरह दिन गुजारने वाली एक लड़की आज दर-दर भटकने को मजबूर है। जी हां, इस लड़की का नाम हिना है जो ज्ञानप्रकाश नामक युवक के साथ पिछले 2 सालों से साथ रह रही थी। लेकिन अब दूल्हे का मन हिना से भर गया है और वह दूसरी शादी करना चाहता है। बताया जा रहा है कि ज्ञानप्रकाश गोरखपुर की रहने वाली हिना को शादी का झांसा देकर मनेर ले आया। जब ज्ञानप्रकाश दानापुर के मछुआटोली दूसरी शादी करने जा रहा था; तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। मछुआटोली की होनी वाली दुल्हन के परिजनों का कहना है कि शादी तो हर हाल में होगी। उधर हिना का कहना है कि वो किसी दूसरे के बारे में सोच भी नहीं सकती।
हीना के ऊपर मां; बहन और भाई तीनों तरफ से दबाव डाली जा रही है। परिवारवाले इज्जत की दुहाई देते हुए बयान पलटने का दबाव बनाने में जुटी हुई है। जबकि हिना अपने फैसले पर अडिग है।
घटना को बीते आज तीन दिनइ हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस बहाना बनाकर मामले को टालने में लगी हुई है। लोगों की माने तो पुलिस मामले को दबाने में जुट हुई है। हलांकि पुलिस ने गिरफ्तार दूल्हे ज्ञानप्रकाश को जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment