मंत्रियों के बंगले....
भले हीं सूबे के विकास के लिए सरकार के खजाने खाली पड़े हों। पर मंत्रियों के बंगलों में करोड़ांे रूपये खर्च करने से सरकार नहीं हिचकिचाती। जी हां! सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी जानकारी से इसका खुलासा हुआ।
देखिए मंत्री जी के बंगले को कितना इसको सजाया-संवारा जा रहा है। ये बंगला है सूबे के पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार का। इस पर 34
लाख रूपया खर्च आया है। ई बात केवल एक मंत्री जी के साथ नहीं है। बल्कि इस तरह और भी कई मंत्री के बंगलों के उपर खर्च किए जा रहे हैं। जो सब मिलाकर खर्च करोड़ों से कम नही है।
बात का खुलासा तब हुआ जब सूचना के अधिकार के माध्यम से विभाग ने इन बंगलों पर हुए खर्च का ब्योरा मांग डाली। जब इसकी पड़ताल होने लगी तो पता चला कि जनता के सेवकों के रहने वाले बंगलों पर करोड़ों रूपये खर्च हो गए। आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2007-08 के दौरान 17 मंत्रियों के आवास के रंग रोगन पर दो करोड़ 46 लाख रूपया खर्च किए जा चुके हैं।
कहा जाता है कि हर इंसान के लिए रोटी कपड़ा और मकान जरूरी है। पर ईंहा तो बात कुछ और है। गरीबों को सुविधा मिले ना मिले, नेता जी की सुविधा में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment