Monday, June 8, 2009

चूहों का आतंक

अब बात पटना जंक्सन पर बने क्लाॅक रूम की, जहां पर आजकल चूहों का आतंक पसरा हुआ है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ऊहां अपना सामान तो हिफाजती के लिए रखते हैं, लेकिन सबकी नजरों से बचकर चूहे उसे चट कर जाते हैं। इससे ऊहां के कर्मचारी तो परेशान हइए हैं, यात्री भी काफी परेशान हैं।
पटना जंक्सन पर यात्रियों के लिए बना क्लाॅक रूम में यदि नोटिस बोर्ड को देखे बिना आप अपना सामान रखियेगा तो जरूरी नहीं है कि कुछ देर बाद ऊ आपको सही सलामत मिले। जरा इन से मिलिए, ई हैं विनोद, जो क्लाॅक रूम में अपना सामान रखकर कुछ काम से बाहर गये थे, लेकिन दूए घंटा में सबकुछ सत्यानाश हो गया। चूहों ने इनकी बैग को काट कर खाने-पीने वाला समान तो खाइए लिया साथे-साथ कपड़ों को भी कतर दिया।
विनोद कौनो पहिला व्यक्ति नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। इहां पर आने वाले अधिकतर यात्रियों के साथ ऐसा ही होता है। यात्रियों की शिकायत सुनते-सुनते इहां काम करने वाले कर्मचारी भी परेशान हो गये हैं। ऐसे में यात्रियों को बचाने के लिए उन्होंने बकायदा एक नोटीस बोर्ड टांग रखा है।
पटना जंक्सन पर बने क्लाॅक रूम में यात्रियों को दो तरह की सुविधाएं दी जाती है। एक में समान्य प्रकार का सामान रखा जाता है, जिसका चार्ज कम है, जबकि महंगे सामान के लिए दूसरा घर बनाया गया है, जिसका चार्ज थोड़ा अधिक है। दोनों घरों मे चूहे अपना काम बखुबी करते हैं, लेकिन दानापुर रेल मंडल के अधिकारी इससे अनजान हैं। ऊ इस संबंध में लिखित कंप्लेन का इंतजार कर रहे हैं।
जब वीआइपी स्टेशनों में गीने जाने वाले पटना जंक्सन की ई हालत है तो दूसरे स्टेशनों का का हाल होगा ये आप खुदे सोच सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
HIMMAT SE KAM LOGE TO ZMANA V SATH DEGA...HO GAYE KAMYAB TO BCHACHA-BCHCHA V NAM LEGA.....MAI EK BAHTE HWA KA JHOKA HU JO BITE PAL YAD DILAUNGA...HMESHA SE CHAHT HAI KI KUCHH NYA KAR GUZRNE KI...MAI DUNIA KI BHID ME KHONA NHI CHAHTA....