Thursday, June 11, 2009


चिरंैयाटाड होगा लोगों के हवाले


शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला और पुराने पुल को भुल जाइए। अब होगी आज से आपके लिए नाम वही, मगर नये जमाने का चिरैंयाटाड पुल। इसका आज उदघाट्न करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उसके बाद इस पुल पर फिर से एक बार दौड़ेगी गाड़ियां।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के 34 वें स्थापना दिवस पर एक साथ 140 पुलों और कंकड़बाग फ्लाईओवर का आज उदघाट्न करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। इन परियोजनाओं को 330 करोड़ की लागत से निगम की देखरेख में पूरा किया गया है।
यह पहला मौका होगा जब प्रदेश में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलों का उदघाट्न होगा। 140 में से 120 मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत बनाए गए हैं। शेष पुलों का निर्माण योजना मद से किया गया है। इसमें कंकड़बाग फ्लाईओवर का निर्माण रिकार्ड समय पूरा किया है। कंकड़बाग फ्लाईओवर पर 11 बजे परिचालन शुभारम्भ हो जाएगा। इसके अलावे 140 पुलों का उदघाट्न वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम मुनाफे में तो है हीं, सरकार की अग्रणी निर्माण एजेंसी भी है। यह अब सड़कों का भी निर्माण कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
HIMMAT SE KAM LOGE TO ZMANA V SATH DEGA...HO GAYE KAMYAB TO BCHACHA-BCHCHA V NAM LEGA.....MAI EK BAHTE HWA KA JHOKA HU JO BITE PAL YAD DILAUNGA...HMESHA SE CHAHT HAI KI KUCHH NYA KAR GUZRNE KI...MAI DUNIA KI BHID ME KHONA NHI CHAHTA....