प्रताड़ना को लेकर जुलुस
महिला प्रताड़ना व दहेज़ उत्पीडन को लेकर धनबाद में महिलायों ने जुलुस निकला, इस जुलुस के माध्यम से महिलायों इस व्यवस्था के खिलाफ लोगो को जागरूक किया, महिलायों के प्रति बढती हिंसा व दहेज़ के नाम पर हत्या आज आम बात हो गयी है, आये दिन किसी कोई महिला इसकी शिकार होती रहती है, निरसा में सुचित्रा नामक विवाहिता की भी हत्या दहेज़ के लिए कर दी गयी थी और इस मामले के नामज़द अभियुक्तों में मात्र एक की गिरफ्तारी हुई है बाकि को गिरफ्तार करने में पुलिस कोताही बरत रही है, महिलायों ने दहेज़ हत्या के अभियुक्तों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की, उर्मिला नामक महिला ने कहा महिलाये अगर जागरूक हो जाये तो तो महिलायों पर होने वाले अत्याचार पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकता है,,जुलुस में शामिल महिलायों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश दिखा, महिलायों ने कहा की निरसा की सुचित्रा की हुई दहेज़ के करण जला कर हत्या कर दी गयी थी और इस मामले में पुलिस काफी कोताही बरत रही है, रेनू देवी का कहना है की पुलिस इस ममाले में खोश है जबकि हत्यारों को फंसी की सजा मिलनी चाहिए
सामाजिक कार्यकर्त्ता बेंगु ठाकुर कहते है की लोग घर में बहु लाते है, और दहेज़ हत्या की घटना होती है, अगर बेटी की तरह बहु को लाया जाय तो इस पर अंकुश लग सकता है, उन्होंने कहा की सुचित्रा हत्याकांड में पुलिस ने मात्र एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
No comments:
Post a Comment